सिंगोली भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 42 वा स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का गौरव दुनिया के समक्ष ऐसा बढ़ाया है कि आज दुनिया भारत के बिना नहीं चल सकती जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम

*सिंगोली भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का गौरव दुनिया के समक्ष ऐसा बढ़ाया है कि आज दुनिया भारत के बिना नहीं चल सकती —– जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम*
*सिंगोली-* सिंगोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भाजपा के संस्थापक नेताओ के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ओर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहां की भारतीय जनता पार्टी मूल्यों सिद्धांतों पर सदैव अडिग रही है आज हमे गर्व है की हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता है उन्होंने कहा कि अटल जी कहा करते थे अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा यह वाक्य हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है देश के लिए समस्त विषय जो देश की अखंडता संस्कृति परंपराओं और सामाजिक सरोकार से जुड़े थे उन्हें भाजपा का आधार बनाया गया और कठोर परिश्रम की बदौलत भाजपा आज जनकल्याण का पर्याय बन चुकी है देश की जनता ने भाजपा को आत्मसात किया है और भाजपा से लोग जुड़ रहे हैं लेकिन यह एक दिन की बात नहीं है यह 42 वर्षों के संघर्ष कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम राष्ट्रवाद के मजबूत संकल्प और जन सेवा के प्रति समर्पण के बल पर संभव हो सका है भाजपा की यात्रा में अनेक पड़ाव आये कभी सदन में हम दो सदस्य तक रह गए थे तब भी राष्ट्रवाद और जनकल्याण को संसद के पटल पर रेखांकित करने से हम नहीं डीगे और जब मोदी जी के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सदन में पहुंचे तो धारा 370 और तीन तलाक जैसे काले कानूनों को हटाकर और भव्य राम मंदिर निर्माण के अपने संकल्पों की पूर्ति की आज आम जन के मन में विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है क्योंकि समाज का कोई भी वर्ग हो विकास का कोई भी क्षेत्र हो वह भाजपा के जन कल्याण के कार्य से अछूता नहीं रहा है गरीब कल्याण स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर देश में आत्मविश्वास एवं आत्म स्वाभिमान का वातावरण निर्मित किया है महिला कल्याण की बात हो या फिर युवा वर्ग का उत्थान और उनके रोजगार की व्यवस्था प्रत्येक वर्ग के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए मोदी जी ने दृढ़ निश्चय के साथ ऐसे अनेक फैसले लिए हैं जिससे देश का सिर पूरी दुनिया में गर्व से ऊंचा हुआ है आज जनता की श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी जी ने भारत का गौरव दुनिया के समक्ष ऐसा बढ़ाया है कि आज दुनिया भारत के बिना नहीं चल सकती हैं श्री विक्रम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य सा कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है हमें एक लंबा सफर तय करना है आज स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प ले की हम राष्ट्र ही प्रथम है की संकल्पना के साथ कार्य करें तभी देश और मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा स्थापना दिवस पर जिला मंत्री सुनिता मेहता, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री सुनीता मेहता, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा,सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, पूर्व पार्षद विशाल जैन, रानू जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश जैन,युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी, सुनिल सोनी, ओमप्रकाश पाराशर, देवीलाल जंगम,हरिश शर्मा, शम्भु लाल सुतार, प्रकाश कछाला, राकेश माहेश्वरी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।