नीमच

बड़ी खबर गुटीय राजनीति का शिकार हुए जावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन (राका) की कांग्रेस में वापसी जावद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कांग्रेस को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

*गुटीय राजनीति का शिकार हुवे जावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन (राका) की कांग्रेस में वापसी*

*जावद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कांग्रेस को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी*

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

सिंगोली:- विगत दिनों जावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गुटीय राजनीति का शिकार हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन राका को प्रदेश कांग्रेस ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया था श्री राका द्वारा जावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के छोटे बड़े कार्यों को प्रशासनिक स्तर पर करवाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों व उनकी दिनों दिन बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विधानसभा क्षेत्र के ही एक गुट के लोगों ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक प्रदेश कांग्रेस में शिकायत कर छै वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करवा दिया था जैसे ही श्री राका के पार्टी के निष्कासित की खबर क्षेत्र में फेली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी की लहर छा गई थी निष्कासन के वक्त से ही लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं से पार्टी की मजबूती के लिए प्रकाश जैन राका को कांग्रेस में वापस लेने की मांग पुरजोर तरीके से की जा रही थी जिस को गंभीरता से लेते हुए और आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रकाश राका का निष्कासन रद्द करते हुए कांग्रेस में पुन: वापसी का पत्र जारी कर दिया जैसे ही श्री राका के निष्कासन के रद्द होने और कांग्रेस में वापसी की जानकारी क्षेत्र के कर्मठ और निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राका को फोन पर बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और जल्द जावद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की

*किस तरह हुआ प्रकाश राका का कांग्रेस पार्टी से निष्कासन*

कांग्रेस नेता प्रकाश राका की जावद विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को एक गुट विशेष के लोग पचा नहीं पा रहे थे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी से लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए गये घर चलो घर-घर चलो अभियान का विधानसभा प्रभारी बनाने के बाद विधानसभा क्षेत्र के एक गुट के चंद लोगों ने षड्यंत्र को अंजाम देकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहे प्रकाश राका को प्रदेश कांग्रेस में झूठी और मनगढ़ंत शिकायतें दर्ज करवाकर पार्टी से निष्कासित करवा दिया था यहां तक की स्थानीय नेताओं द्वारा की गई शिकायत को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक स्पष्टीकरण पत्र भी जिला कांग्रेस को जारी किया गया था लेकिन वह पत्र भी श्री राका के पास नहीं पहुंचा जिसकी वजह से श्री राका अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं के सामने नहीं रख पाए और आला नेताओं ने शिकायत को सही मानते हुए प्रकाश जैन राका को पार्टी से छै वर्ष के लिए निष्कासित करते हुए पत्र जारी कर दीया था प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी किए गए निष्कासन पत्र की जानकारी जैसे ही कांग्रेस नेता प्रकाश जैन राका को लगी उन्होंने आला नेताओं के पास भोपाल पहुंचकर उनके साथ आपबीती और ज्यादती से अवगत कराया और अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस और आला नेताओं को दीया आला नेताओं ने भी अपने स्तर पर उक्त मामले की जांच करवाई जिसमें राका निर्दोष साबित हुए किंतु पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव मैं नेताओं की अति व्यस्तता के चलते उनका निष्कासन रद्द नहीं हो पाया था लेकिन शनिवार को प्रदेश कांग्रेस और आला नेताओं ने उनका निष्कासन रद्द करते हुए जावद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराया जा सके

Related Articles

Back to top button