PM Awas Yojana New List Check 2022 : पीएमएवाई की नई लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम | The News Day

PM Awas Yojana New List Check 2022 : प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY ) के तहत देश के ग्रामीण एवं शहरों में बसने वाले गरीब लोगों को आवास प्रदान किये जाते है। इस सरकारी योजना के जरिये योग्य प्राप्तकर्ताओं को गृह अग्रिम ऋण लागत पर PMAY सब्सिडी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ( Pradhan Mantri Awas Scheme ) देश में महानगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY ) की शुरुआत नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 25 जून 2015 को देश के आवासहीन नागरिकों को आवास प्रदान करने के लिए आरंभ की गई थी। जानकारी के मुताबिक इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा देश के आवासहीन लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।
PM Awas Yojana
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के जरिये केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक “सभी के लिए पक्के आवास” प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । PMAY की योजना को 1 अप्रैल, 2016 से प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण ( Pradhan Mantri Awas Yojana – Rural ) में पुनर्गठित किया गया है । प्रधान मंत्री आवास योजना – ग्रामीण देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की जा रही है ! PMAY-G के तहत बनने वाले घरों की संख्या को वर्ष 2022 तक 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ करने के लिए 33% की वृद्धि की गई है।
PM Awas Yojana New List Check 2022
प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2022 में अपना नाम कैसे देखें : पीएमएवाई के अंतर्गत जब भी नई लिस्ट जारी की जाती है। तो उसकी जानकारी पंचायत से जुड़े अधिकारियों के द्वारा पता कर सकते है। इसके अलावा आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी चेक की जा सकती है।
पीएम आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे बताये पोर्टल पर कुछ स्टेप को फॉलो करना है। भले ही आप देश के किसी भी हिस्से में रह रहे हो यहाँ आपको इस साईट में आपके एरिया की लिस्ट मिल जाएगी।
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन का वेब ब्राउज़र को ओपन करना है।
- यहाँ आपको PMAY लिखकर सर्च करे रिजल्ट में आपको Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin वाले पेज को ओपन करना है।
- आप चाहे तो इस वेबसाइट में यहाँ से भी पहुँच सकते है।
- यह लिंक आपको लिस्ट चेक करने वाले पेज पर पहुंचा देगा।
- साईट ओपन होने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे आपको MIS Report के नीचे Selection Filter पर जाना है।
प्रधान मंत्री आवास योजना 2022 की सूची PMAY की आधिकारिक साइट पर प्रकाशित की जा चुकी है। इसमें वित्त वर्ष 2022 के तहत चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के जरिये आप बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन Pradhan Mantri Awas Yojana List में अपना नाम चेक कर सकते है।