नीमच

Video News: भव्य आतिशबाजी के साथ 41 फ़ीट के रावण का हुआ दहन

नीमच। बुराई पर अच्छाई का पर्व दशहरा 5 अक्टूबर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नीमच में भी शाम ५ बजे से ही नीमच की जनता दशहरा मैदान पहुँचने लगी थी और शाम ७ बजे से आतिशबाजी और स्वन्ग्धारियों की प्रस्तुति के बाद दशहरा उत्सव समिति द्वारा शहर के दशहरा मैदान पर 41 फीट के रावण एवं 31-31 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रावण का पुतला पलक झपकाता था और हाथ पैर हिलाते नजर आया था। वहीं 31-31 फीट के मेघनाद ओर कुम्भकर्ण के पुतले भी जलाए गए।

रावण दहन के पूर्व दशहरा मैदान में विशेष आकर्षण श्री राम जी की शोभायात्रा कालका माता की परिक्रमा रंगारंग आतिशबाजी एवं विभिन्न स्वांग धारियों द्वारा दर्शकों का मन मोहा गया। स्वांग धारियों को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी नीरज अरोरा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा अतिरिक्त कलेक्टर नेहा मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, माधुरी चौरसिया सुमित सिंघानिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button